विधानसभा से सड़क तक: क्यों लोगों को दिख रहा है उमंग सिंघार में नेतृत्व
विधानसभा से सड़क तक: क्यों लोगों को दिख रहा है उमंग सिंघार में नेतृत्व?
नेतृत्व किसी पद या प्रचार से नहीं बनता, बल्कि जनता के विश्वास, निरंतर संघर्ष और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने से बनता है। मध्य प्रदेश की राजनीति में पिछले कुछ वर्षों से यदि किसी नेता की सक्रियता लगातार चर्चा का विषय बनी है, तो उनमें गंधवानी से विधायक एवं मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
चाहे विधानसभा में सरकार से जनता के सवाल पूछने हों या सड़क पर किसानों, युवाओं, महिलाओं और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करना हो, उमंग सिंघार ने अपनी राजनीति को केवल राजनैतिक मंचो तक सीमित नहीं रखा। यही कारण है कि आज प्रदेश के कई हिस्सों में जनता सिंघार के नेतृत्व को एक मज़बूत राजनेता के रूप में देखने लगी हैं।
विधानसभा में प्रदेश के अन्नदाताओं की गूँज
मध्य प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है और यहाँ का किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था और समाज की सबसे बड़ी ताकत है। मैं किसानों का दर्द और उनकी चुनौतियों को समझने के लिए किसानो से सीधा संवाद करता हूँ, क्योंकि खेती सिर्फ़ एक व्यवसाय नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के जीवन और भविष्य का आधार है। किसानों की बढ़ती लागत, सिंचाई की बेहतर व्यवस्था, उनकी उपज का उचित मूल्य, समय पर भुगतान और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान जैसे मुद्दों को उठाना मैं अपनी जिम्मेदारी मानता हूँ। मेरा प्रयास हमेशा यही रहा है कि किसानों की आवाज़ को मैंने पूरी मजबूती के साथ विधानसभा में उठाया है, उनकी समस्याओं पर सरकार से जवाब माँगा है और हर उस मुद्दे पर संघर्ष किया है जो किसानों के हित से जुड़ा है। मेरी लड़ाई केवल सवाल उठाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि ऐसी नीतियों और व्यवस्थाओं की माँग के लिए भी रही है, मेरा दृढ़ विश्वास है कि जब किसान मजबूत होगा, तभी मध्य प्रदेश विकास और समृद्धि के पथ पर मजबूती से आगे बढ़ेगा।
आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई
मैं स्वयं आदिवासी अंचल से आता हूँ, इसलिए जल, जंगल और जमीन का महत्व मैंने केवल किताबों से नहीं, बल्कि अपने जीवन के अनुभवों से सीखा है। जब-जब आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं, अधिकारों और अस्तित्व पर संकट आया, तब-तब मैंने अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया। चाहे केन-बेतवा परियोजना का मुद्दा हो, सिंगरौली के जंगलों और वहाँ के आदिवासी परिवारों के अधिकारों की बात हो या वन अधिकार, विस्थापन और आजीविका से जुड़े प्रश्न हों मैंने हर बार विधानसभा के भीतर और बाहर इन मुद्दों को मजबूती से उठाया है। मैंने जिम्मेदार मंत्रियों को कठघरे में खड़ा कर सरकार से जवाब माँगा है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि विकास के नाम पर आदिवासी समाज के अधिकारों, उनकी पहचान और उनकी संस्कृति के साथ कोई अन्याय न हो। मेरा विश्वास है कि आदिवासी समाज का सम्मान, सुरक्षा और न्याय केवल संवैधानिक दायित्व नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
युवाओं की उम्मीदों का केंद्र
आज का युवा केवल भाषण नहीं, बल्कि अवसर, पारदर्शिता और परिणाम चाहता है। मुझे हमेशा यह विश्वास रहा है कि विधानसभा में लिए जाने वाले निर्णय सीधे युवाओं के भविष्य को प्रभावित करते हैं, इसलिए प्रदेश का हर युवा विधानसभा से उम्मीदें लगाकर बैठता है। जब भी युवाओं के अधिकार, शिक्षा, रोजगार या उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों की बात आई, मैंने उनकी आवाज़ को पूरी मजबूती के साथ विधानसभा में उठाया और सरकार से जवाब माँगा। चाहे नर्सिंग घोटाले का मामला हो, अतिथि शिक्षकों की समस्याएँ हों, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का प्रश्न हो या रोजगार के अवसरों की कमी, मैंने हर मुद्दे पर युवाओं के पक्ष में मुखर होकर संघर्ष किया है। मेरा मानना है कि युवाओं की मेहनत और प्रतिभा को न्यायपूर्ण अवसर मिलना चाहिए, क्योंकि जब युवा आगे बढ़ेगा, तभी मध्य प्रदेश प्रगति, विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
विधानसभा में जनता की आवाज़ बुलंद करना मेरी जिम्मेदारी
नेता प्रतिपक्ष के रूप में मेरी भूमिका मध्यप्रदेश की जनता की आवाज़ को विधानसभा तक पहुँचाना है। मैंने जनता से जुड़े हर मुद्दे को पूरी मजबूती से विधानसभा में उठाया है चाहे किसानों की समस्याएँ हों, युवाओं की बेरोज़गारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई, आदिवासी समाज के अधिकार या प्रदेश के विकास से जुड़े सवाल हों। जब सरकार ने जनता की बात अनसुनी की है, तब तब मैंने विधानसभा के भीतर जनता की आवाज़ बुलंद की, सदन के बाहर सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किए और आवश्यक होने पर जनता के सम्मान में सदन से वॉकआउट भी किया। मेरा विश्वास है कि लोकतंत्र में विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सरकार को जवाबदेह बनाना और जनहित के हर मुद्दे पर मजबूती से आवाज़ उठाना है। जनता जब अपने प्रतिनिधि के पास समाधान की उम्मीद लेकर आती है, तब उस विश्वास को निभाना ही सच्ची जनसेवा है, और इसी संकल्प के साथ मैं लगातार प्रदेश के हर नागरिक के अधिकार, सम्मान और हित की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक तक लड़ता रहूंगा।
निष्कर्ष
मेरी राजनीति किसी पद की आकांक्षा से नहीं, बल्कि सेवा और संघर्ष की भावना से प्रेरित है। मैंने हमेशा यही प्रयास किया है कि विधानसभा से लेकर सड़क तक, हर मंच पर मध्य प्रदेश की जनता की आवाज़ बनूँ। किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासी समाज, पिछड़े वर्ग और हर नागरिक के अधिकारों की लड़ाई पूरी ईमानदारी और निष्ठा से लड़ता रहूँ। यदि मेरे कार्यों और संघर्ष के कारण लोग मेरे नेतृत्व पर विश्वास करते हैं, तो यह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
मध्य प्रदेश की जनता मेरी सबसे बड़ी ताकत है। उनका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, और उसी विश्वास के साथ मैं प्रदेश की सेवा के लिए अंतिम साँस तक निरंतर कार्य करता रहूँगा।