जनता की उम्मीदों का चेहरा बनते उमंग सिंघार
मेरे लिए राजनीति कभी भी किसी पद को हासिल करने या सत्ता तक पहुँचने का माध्यम नहीं रही है। मैंने हमेशा राजनीति को जनसेवा का सबसे बड़ा माध्यम माना है। मेरा विश्वास है कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास होता है, और एक जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी उस विश्वास पर हर परिस्थिति में खरा उतरना है। यही कारण है कि मैंने हमेशा चुनावी माहौल से आगे बढ़कर हर सुख-दुख में जनता के बीच रहने का प्रयास किया है। जब मैं मध्य प्रदेश के गांवों, कस्बों और शहरों में लोगों से मिलता हूँ, उनकी समस्याएँ सुनता हूँ, जब उन से सीधे संवाद करता हूँ उनकी व्यथा को महसूस करता हूँ तो उनके अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ता हूँ, तब मुझे अहसास होता है कि आज लोगों की आँखों में जो उम्मीद दिखाई देती है, वह किसी व्यक्ति के प्रति नहीं, बल्कि इस भरोसे के प्रति है कि उनकी आवाज़ दबने नहीं दी जाएगी, उनके अधिकारों की रक्षा होगी और हर संभव मंच पर उनके हितों के लिए पूरी मजबूती से आवाज़ उठाई जाएगी। यही विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है, यही मेरी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और यही संकल्प मुझे हर दिन जनता की सेवा के लिए नई ऊर्जा देता है।
युवा वर्ग के प्रति प्रतिबद्धता
मेरा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि मध्य प्रदेश का युवा मजबूत बने, शिक्षित बने और अपने भविष्य को लेकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। मेरा मानना है कि किसी भी प्रदेश का भविष्य उसके युवाओं के हाथों में होता है। इसलिए मैं केवल रोजगार की बात नहीं करता, बल्कि शिक्षा, खेल और व्यक्तित्व निर्माण को भी उतना ही महत्वपूर्ण मानता हूँ। जब भी किसी छात्र ने 10वीं या 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं, मैंने उन्हें आशीर्वाद स्वरुप सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया है, क्योंकि प्रतिभा का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। खेलों के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान भी मेरे लिए गर्व की बात है। यही कारण है कि मैं विभिन्न युवा क्रिकेट टूर्नामेंटों में स्वयं उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करता हूँ और उन्हें यह संदेश देता हूँ कि अनुशासन, मेहनत और टीम भावना जीवन में सफलता की सबसे बड़ी ताकत हैं। साथ ही मैं लगातार युवाओं के रोजगार के अधिकार की आवाज़ भी उठाता हूँ। सरकारी भर्तियों में होने वाली देरी, रिक्त पदों को समय पर न भरना और युवाओं के भविष्य के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ मैंने सड़क से लेकर सदन तक लगातार आवाज़ बुलंद की है। मेरा विश्वास है कि जब हमारे युवाओं को बेहतर शिक्षा, खेलों में आगे बढ़ने का अवसर और योग्यता के अनुसार रोजगार मिलेगा, तभी मध्य प्रदेश वास्तव में मजबूत, आत्मनिर्भर और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और मध्य प्रदेश का भविष्य सुनेहरा होगा।
महिला सशक्तिकरण मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता
मेरा निरंतर प्रयास रहा है कि मेरी हर बहन आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने, प्रदेश की हर बेटी शिक्षित होकर अपने सपनों को पूरा करे और समाज में सम्मान के साथ पुरुषों के बराबर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े। मैं हमेशा अपनी माताओं और बहनों की समस्याओं को केवल सुनता ही नहीं, बल्कि उन्हें अपना दायित्व मानकर उनके समाधान के लिए आवाज़ उठाता हूँ। जनता के बीच से लेकर विधनसभा तक मैंने महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सम्मान और उनके अधिकारों के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाया है। चाहे लाड़ली बहनों से जुड़े सवाल हों, महिलाओं के सम्मान की बात हो या उनके आर्थिक सशक्तिकरण का विषय, मैंने हमेशा यह प्रयास किया है कि उनकी आवाज़ सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुँचे। मेरा मानना है कि जब प्रदेश की माताएँ, बहनें और बेटियाँ आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगी, तभी मध्य प्रदेश वास्तव में समृद्ध, सुरक्षित और विकसित राज्य बनेगा। उनकी गरिमा, उनका सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करना मेरे लिए केवल राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि परिवार के एक सदस्य के रूप में मेरी नैतिक जिम्मेदारी है।
विधानसभा में जनहित के मुद्दों की आवाज़
मेरे लिए विधानसभा केवल बहस करने का मंच नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की जनता की आवाज़ को शासन तक पहुँचाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। यही कारण है कि मैं हर वर्ग किसान, युवा, महिला, मजदूर, कर्मचारी, आदिवासी, दलित, व्यापारी और समाज के हर वंचित नागरिक की समस्याओं को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ विधानसभा में उठाता हूँ। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदिवासी अधिकार और जनकल्याण से जुड़े हर मुद्दे पर मैं लगातार सरकार से जवाब मांगता हूँ और समाधान की मांग करता हूँ। जब सरकार जनता की आवाज़ को अनसुना करती है या महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब देने से बचती है, तब मैं लोकतांत्रिक परंपराओं के तहत सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन, धरना, वॉकआउट और अन्य संवैधानिक माध्यमों का सहारा लेकर यह संदेश देता हूँ कि जनता के हितों से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। मेरा संघर्ष किसी व्यक्ति या सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि हर उस व्यवस्था के खिलाफ है जो आम नागरिक की आवाज़ को दबाने का प्रयास करती है। जब तक जनता ने मुझ पर विश्वास जताया है, मैं सदन के भीतर और बाहर पूरी मजबूती से उनके अधिकारों, सम्मान और न्याय की अंतिम साँस तक लड़ाई लड़ता रहूँगा।
जनता के बीच सतत संवाद
मेरे लिए राजनीति का वास्तविक अर्थ जनता के बीच रहकर उनकी बात सुनना, उनकी पीड़ा को महसूस करना और उसे अपनी जिम्मेदारी मानकर समाधान के लिए संघर्ष करना है। मेरा हमेशा से विश्वास रहा है कि किसी भी जनप्रतिनिधि की पहचान उसके भाषणों से नहीं, बल्कि इस बात से होती है कि वह जनता के सुख-दुख में कितना साथ खड़ा रहता है। यही कारण है कि मैं लगातार मध्य प्रदेश के गांवों, कस्बों और शहरों का दौरा करता हूँ, किसानों के खेतों तक पहुँचता हूँ, युवाओं से उनके भविष्य की बात करता हूँ, माताओं-बहनों की समस्याएँ सुनता हूँ, आदिवासी समाज, मजदूरों और समाज के हर वर्ग से सीधा संवाद करता हूँ। जब मैं किसी किसान से मिलता हूँ तो उसकी मेहनत के साथ उसकी चिंता भी समझता हूँ, जब बेरोजगार युवा से बात करता हूँ तो उसके सपनों और संघर्ष दोनों को महसूस करता हूँ, और जब किसी माँ या बहन की महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य या परिवार की जिम्मेदारियाँ सुनता हूँ तो यह संकल्प और मजबूत हो जाता है कि उनकी आवाज़ को अनसुना नहीं होने दूँगा। मेरा मानना है कि जनता का विश्वास तभी सार्थक होता है, जब उनकी समस्याएँ शासन-प्रशासन तक पहुँचें और उनके समाधान के लिए ईमानदारी से ठोस प्रयास किए जाएँ। यही जनसंपर्क, यही संवाद और यही जनसेवा मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है।
निष्कर्ष
मेरे लिए जनता का विश्वास किसी भी पद, सम्मान या राजनीतिक उपलब्धि से कहीं अधिक मूल्यवान है। यही विश्वास मुझे हर दिन नई ऊर्जा देता है और जनहित की लड़ाई को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि लोकतंत्र तभी मजबूत होता है, जब हर नागरिक की आवाज़ सुनी जाये है, उसके अधिकार सुरक्षित हों और उसकी समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी से प्रयास किए जा जाएँ। मैंने हमेशा यही कोशिश की है कि हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा रहूँ, उनकी आवाज़ बनूँ, मेरे लिए राजनीति सत्ता का नहीं, सेवा और विश्वास का मार्ग है। मैं मध्य प्रदेश की देवतुल्य जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि आपके अधिकारों, आपके सम्मान, आपके भविष्य और आपके सपनों की यह लड़ाई अंतिम साँस तक लडूंगा। आपका विश्वास आपका आशीर्वाद मेरे साथ है, तब तक मैं पूरी ईमानदारी, पूरी निष्ठा और पूरे समर्पण के साथ आपकी आवाज़ बनकर कार्य करता रहूँगा। यही मेरे जीवन का उद्देश्य है, यही मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और यही मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।